मुख्य बातें

अवनीत कौर ने विराट कोहली के ‘लाइक’ पर तोड़ी चुप्पी: एक्ट्रेस ने कहा- प्यार मिलता रहे

अवनीत कौर ने विराट कोहली के ‘लाइक’ पर तोड़ी चुप्पी:  एक्ट्रेस ने कहा- प्यार मिलता रहे


2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिकेटर विराट कोहली ने कुछ महीने पहले एक्ट्रेस अवनीत कौर के फैन पेज की एक पोस्ट को लाइक कर दिया था। जिसके बाद इसको लेकर बहुत चर्चा हुई थी। अब अवनीत ने इनडायरेक्टली इस पर बात की है।

अवनीत की अपकमिंग फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ के ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे पूछा गया कि बड़े नामों से ऑनलाइन इतना ध्यान और तारीफ मिलना कैसा लगता है, तो मुस्कुराते हुए अवनीत ने कहा – “प्यार मिलता रहे।”

अवनीत कौर की फिल्म 'लव इन वियतनाम' 12 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी।

अवनीत कौर की फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ 12 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी।

बता दें कि विराट कोहली ने मई के महीने अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया था। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद विराट ने उस लाइक को हटा दिया था, लेकिन इसी बीच विराट के लाइक का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में इस मामले में विराट को सफाई देनी पड़ी थी।

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा था, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि ऐल्गोरिद्म ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें न बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

जैसे ही विराट ने अवनीत कौर के फैन पेज की पोस्ट लाइक की थी, उसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे थे।

एक यूजर ने लिखा था, ‘कोहली साहब, ये क्या था? तो दूसरे ने लिखा, ‘कौन-कौन विराट कोहली के लाइक को देखने यहां आया था?।

इसके अलावा कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करते हुए कहा, ‘बेटा अकाय पापा का फोन वापस कर दो।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *