मुख्य बातें

सोनू सूद के घर विराजे गणपति बप्पा: भावुक हुए एक्टर ने याद किया वो पल जब पहली बार बाइक पर विघ्नहर्ता को घर लाए थे

सोनू सूद के घर विराजे गणपति बप्पा:  भावुक हुए एक्टर ने याद किया वो पल जब पहली बार बाइक पर विघ्नहर्ता को घर लाए थे


4 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इस बार भी अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना की है। गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।

उन्होंने बताया कि पहली बार 28 साल पहले घर में गणेश जी को लाने का अनुभव आज भी उन्हें याद है। सोनू बोले, “मैं अंधेरी स्टेशन से बाइक पर बप्पा को लेने गया था। उस समय बस यही प्रार्थना की थी कि जिस सफर में निकले, उसमें बप्पा का साथ कभी न छूटे। आज जब मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं, तो लगता है बप्पा से मांगी दुआ कबूल हुई।”

सोनू ने कहा कि बप्पा विघ्नहर्ता हैं, जो हमेशा रास्ता दिखाते हैं और परेशानियां दूर कर देते हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें बप्पा से कोई सुपरपावर चाहिए तो वह क्या होगी, तो सोनू ने कहा, “मैं चाहता हूं बप्पा हर किसी को शक्ति दें जिससे देश-दुनिया की मुश्किलें खत्म हो सकें।”

मोदक खाने पर सोनू ने कहा, “फिटनेस के बीच में मोदक खाने के बारे में नहीं सोचता क्योंकि इसमें भगवान का आशीर्वाद होता है। ”

1996 में सोनू सूद ने सोनाली से शादी की थी।

1996 में सोनू सूद ने सोनाली से शादी की थी।

पत्नी सोनाली संभालती हैं सारी गणेशोत्सव की तैयारियां

घर में गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि बप्पा की स्थापना से लेकर प्रसाद बनाने और ड्रेस के चयन तक सारी जिम्मेदारी उनकी पत्नी सोनाली संभालती हैं। सोनू बोले, “वह हर चीज इतनी अच्छी तरह करती हैं कि मुझे कोई टेंशन नहीं रहती।”

सोनू सूद के करियर की बात करें तो उन्हें खासतौर पर नेगेटिव रोल्स के लिए पहचान मिली। 2004 में ‘युवा’ और 2005 में ‘आशिक बनाया आपने’ जैसी फिल्मों से पहचान बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ‘जोधा-अकबर’ (2008) और ‘दबंग’ (2010) में काम किया। ‘दबंग’ में विलेन छेदी सिंह का रोल उन्हें बॉलीवुड में मजबूत जगह दिला गया।

सोनू सूद ने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है।

सोनू सूद ने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है।

तेलुगु फिल्म ‘अरुंधति’ (2009) के लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। ‘जुलाई’ (2012) में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके अलावा ‘शूटआउट एट वडाला’ (2013), ‘आर…राजकुमार’ (2013), ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014), ‘कुंग फू योगा’ (2017) और ‘सिंबा’ (2018) उनकी फिल्मों में शामिल हैं।

2016 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी “शक्ति सागर प्रॉडक्शंस” शुरू की। फिल्मों के साथ-साथ सोनू सूद अपने मानवीय कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं और उन्हें यूनाइटेड नेशन्स द्वारा सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *