मुख्य बातें

​​​​​​​झारखंड के दो मंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार: पटना से पकड़ा गया आरोपी, जान से मारने की धमकी देने का वीडियो हुआ था वायरल – Giridih News

​​​​​​​झारखंड के दो मंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार:  पटना से पकड़ा गया आरोपी, जान से मारने की धमकी देने का वीडियो हुआ था वायरल – Giridih News


तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया।

झारखंड के दो मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरिडीह पुलिस ने आरोपी को पटना से पकड़ा। गुरुवार को पुलिस उसे मीडिया के सामने लाई।

.

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया। यह जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने दी।

24 घंटे के भीतर उड़ा देने की धमकी दी थी

आरोपी की पहचान अंकित कुमार मिश्रा (21), पिता अरुण मिश्रा, निवासी राजेन्द्र नगर, गिरिडीह के रूप में हुई है। मामला 27 अगस्त का है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में अंकित ने खुद को गिरिडीह निवासी बताते हुए दो मंत्रियों सुदिव्य कुमार सोनू और इरफान अंसारी को 24 घंटे के भीतर उड़ा देने की धमकी दी थी।

वीडियो में आरोपी यह कहते सुना गया कि घर से कसम खाकर निकले हैं कि जब तक उनलोगों को नहीं मारेंगे तब तक घर नहीं लौटेंगे। इस मामले में अजीत कुमार, निवासी बरमसिया, गिरिडीह के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या-248/25 दर्ज किया गया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

एसपी ने एसआईटी का किया था गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितवाहन उरांव के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। जांच के बाद आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी के मामले में जा चुका है जेल

पूछताछ में अंकित ने धमकी भरा वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस को अब तक उसके किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े होने के सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है और उस पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *