हरियाणा के नारनौल में एक विवाहित महिला ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। इस बारे में पुलिस ने इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।
.
मोहल्ला केशव नगर गली नंबर तीन निवासी 27 वर्षीय महिला सुमन देवी ने बीते कल अपने मकान में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। महिला के सुसाइड करने का जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से महिला के शव को नीचे उतारा।
जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों से बातचीत की। जिस पर मृतका के परिजनों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी। परिजनों द्वारा शिकायत नहीं दिए जाने पर पुलिस ने इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई करते हुए मृतका का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
