मुख्य बातें

बालाघाट नगर पालिका में 10 घंटे तक मजदूरों की हड़ताल: श्रमिक दर, ईपीएफ समेत कई मांगों पर नपाध्यक्ष से सहमति बनने पर खत्म किया धरना – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट नगर पालिका में 10 घंटे तक मजदूरों की हड़ताल:  श्रमिक दर, ईपीएफ समेत कई मांगों पर नपाध्यक्ष से सहमति बनने पर खत्म किया धरना – Balaghat (Madhya Pradesh) News


नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की।

बालाघाट में शुक्रवार को नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल कर दी है। श्रमायुक्त कार्यालय से निर्धारित श्रमिक दर, ईपीएफ की जानकारी, समय पर वेतन और दीर्घकालिक सेवा वाले कर्मियों के भत्ते प्रमुख मांगें थीं।

.

शहर का सफाई कार्य हुआ प्रभावित

हड़ताल के कारण शहर में सफाई कार्य प्रभावित रहा और कचरा नहीं उठ सका। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आयोजित इस हड़ताल को पूर्व सांसद कंकर मुंजारे का समर्थन मिला। मुंजारे ने नपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने नपा उपाध्यक्ष पर कांट्रेक्ट मजदूरी ठेकेदारी का आरोप भी लगाया। साथ ही विपक्षी कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए।

शुक्रवार दोपहर 3 बजे नपाध्यक्ष ने पार्षदों के साथ प्रदर्शनकारी मजदूरों और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों से बैठक की। नपाध्यक्ष ने सभी मांगों पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया। मजदूरों की दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव परिषद की आगामी बैठक में रखने की बात कही।

श्रमिक दर, ईपीएफ की जानकारी, समय पर वेतन सहित अन्य मांगे रखी गई।

पिछले 3-4 सालों से लंबित मांग को लेकर हो रहा धरना प्रदर्शन

भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि पिछले 3-4 सालों से लंबित मांगों को लेकर यह धरना किया गया था। नपाध्यक्ष के साथ सहमति बनने के बाद 10 घंटे चली हड़ताल खत्म कर दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *