भिवानी के गांव कितलाना निवासी CRPF के रिटायर्ड डीएसपी जयभगवान को दिल्ली में वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
हरियाणा के भिवानी के रहने वाले CRPF के रिटायर्ड DSP जयभगवान को दिल्ली में वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। रिटायरमेंट के सवा साल बाद 61 वर्ष की उम्र में उन्हें यह सम्मान मिला। ड्यूटी के दौरान उन्होंने नक्सलियों के नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने द
.
गुरुवार (28 अगस्त) को शौर्य CRPF ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में गृह मंत्रालय के विशेष सचिव प्रवीण वशिष्ठ और CRPF महानिदेशक जीपी सिंह ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान मिलने के बाद रिटायर्ड DSP ने मीडिया से कहा कि वे इस पदक के साथ मिलने वाली राशि गांव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित करेंगे। उनका सपना है कि यह राशि गांव के बच्चों के खेल और शिक्षा में काम आए, ताकि युवा अपने भविष्य को संवार सकें और देश के लिए कुछ कर सकें।
मेडल के साथ नजर आ रहे रिटायर्ड डीएसपी जयभगवान।
सम्मान मिलने के बाद रिटायर्ड डीएसपी ने कही 3 बातें…
- वीरता पदक की धनराशि बच्चों के लिए समर्पित: सम्मान मिलने के बाद रिटायर्ड DSP जयभगवान ने कहा कि उन्हें इस वीरता पदक से मिली राशि गांव के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित करनी है। उनका लक्ष्य है कि यह पैसा खेल के मैदानों और बच्चों के खेल सामग्री पर खर्च हो, ताकि उनमें खेल भावना और टीमवर्क का विकास हो।
- खेलों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना: जयभगवान ने आगे बताया कि यह पहल बच्चों को खेलों की तरफ आकर्षित करने और उनके व्यक्तित्व व नेतृत्व कौशल को मजबूत करने में मदद करेगी। उनका मानना है कि खेल से युवा न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनेंगे और अपने भविष्य को बेहतर तरीके से संवार सकेंगे।
- देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की कोशिश: इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह राशि बच्चों के खेलने के सामान और आने वाले सामुदायिक कार्यक्रमों में खर्च की जाएगी। उनका उद्देश्य है कि युवा वर्ग अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बने, और इसके माध्यम से देश का भविष्य उज्ज्वल हो। जयभगवान ने कहा कि उन्हें इस वीरता पदक से सम्मानित होकर गर्व महसूस हो रहा है।

समारोह के दौरान सम्मान प्राप्त करते रिटायर्ड डीएसपी जयभगवान।
41 साल 7 महीने की सेवा में समर्पण और साहस भिवानी जिले के गांव कितलाना निवासी रिटायर्ड CRPF DSP जयभगवान ने अपने पेशेवर जीवन में 41 साल 7 महीने तक देश की सेवा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वे चीफ इलेक्शन कमिश्नर के सिक्योरिटी एडवाइजर के पद पर तैनात हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया और साहसिक कार्यों को अंजाम दिया।

सम्मानित होने के बाद ग्रुप फोटो में नजर आ रहे जयभगवान।
सेवानिवृत्ति के बाद भी सम्मान की प्रतीक्षा जयभगवान ने बताया कि वे 30 जून 2024 को CRPF के DSP पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हालांकि, उनके बहादुरी भरे कार्यों और समर्पण को देखते हुए उनके नाम को पहले ही वीरता पदक के लिए नोमिनेट किया गया था। इस सम्मान का फैसला उन्हें उनके सेवानिवृत्त होने के लगभग सवा साल बाद मिला, जो उनके अथक प्रयास और साहस का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
