मुख्य बातें

लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने निकाला विरोध मार्च: शफीकुर्रहमान बर्क का पुतला फूंका, गोपाल राय बोले- एक लाख हिंदुओं की हत्या हो चुकी है – Lucknow News

लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने निकाला विरोध मार्च:  शफीकुर्रहमान बर्क का पुतला फूंका, गोपाल राय बोले- एक लाख हिंदुओं की हत्या हो चुकी है – Lucknow News

लखनऊ में शुक्रवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने सनातन मार्च निकाला। संभल मामले में आई रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का पुतला फूंका। भारत माता की जय विश्व युद्ध रक्षा परिषद जिंदाबाद के नारे लगाए । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

.

गोपाल राय ने कहा कि संभल हिंसा मामले में हिन्दू आबादी की घटती संख्या का जिक्र न्यायिक रिपोर्ट में आया है। इससे साफ हो जाता है कि ये एक इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए बड़ी साजिश का अहम हिस्सा है । वहां की डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश की जा रही है। इस रिपोर्ट में यह स्पष्ट कर दिया कि किस तरीके से हिंदुओं की संख्या संभल में घट रही है। यह सीधे तौर पर एक बड़ी साजिश है जिसका शिकार सनातन धर्म हो रहा है। हम लोगों की मांग है कि आयोग की रिपोर्ट सामने आने के बाद बर्क परिवार पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस रिपोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। विश्व हिंदू रक्षा परिषद जो लगातार सनातन धर्म की लड़ाई लड़ रहा है उसी कड़ी में यह एक बेहद अहम चीज सामने आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *