मुख्य बातें

नहीं रहीं पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस प्रिया मराठे: 38 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन, कसम से, उतरन जैसे शोज में भी किया था काम

नहीं रहीं पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस प्रिया मराठे:  38 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन, कसम से, उतरन जैसे शोज में भी किया था काम


12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पवित्र रिश्ता, कसम से और उतरन जैसे पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रिया मराठे का रविवार सुबह निधन हो गया है। एक्ट्रेस 38 साल की थीं और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। एक्ट्रेस के निधन के बाद कई सेलेब्स शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रिया मराठे ने अपने मीरा रोड स्थित घर में तड़के सुबह 4 बजे अंतिम सांसें ली हैं। उनका बीते कई सालों से कैंसर का इलाज चल रहा था, कुछ समय पहले वो कैंसर से रिकवर होने लगी थीं, लेकिन फिर अचानक उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरी समय में उन्होंने ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्स करना बंद कर दिया था।

प्रिया मराठे ने अप्रैल 2012 में पॉपुलर एक्टर श्रीकांत मोघे के बेटे शांतनु मोघे से शादी की थी।

इन पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं प्रिया मराठे

प्रिया मराठे ने थिएटर से जुड़े रहने के बाद साल 2005 में मराठी टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2008 में प्राची देसाई स्टारर टीवी शो कसम से के जरिए उन्होंने हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। इस शो में उन्होंने विद्या बाली का रोल निभाया था। एक्ट्रेस को 2009 के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता से काफी पहचान मिली। इस शो में प्रिया ने वर्षा का नेगेटिव रोल निभाया था। आगे वो बड़े अच्छे लगते हैं, कॉमेडी सर्कस, साथ निभाना साथिया, भागे रे मन और आयुष्मान भवः जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *