मुख्य बातें

लुधियाना में बारिश, खन्ना में बाजार डूबे: नेशनल हाईवे और घरों में घुसा पानी, नाले ओवरफ्लो; व्यापार ठप – Khanna News

लुधियाना में बारिश, खन्ना में बाजार डूबे:  नेशनल हाईवे और घरों में घुसा पानी, नाले ओवरफ्लो; व्यापार ठप – Khanna News

लुधियाना की सड़कें तालाब में बदल गई।

लुधियाना में रविवार को मूसलाधार बारिश से शहर की स्थिति बिगड़ गई है। नेशनल हाईवे, गलियां, मोहल्ले और मुख्य बाजारों में पानी भर गया है। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोग घरों में कैद हैं और सोशल मीडिया पर प्रशासन से मदद मांग रहे हैं।

.

नगर परिषद और प्रशासन ने बरसात से पहले नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का दावा किया था। लेकिन शहर के नाले ओवरफ्लो हो चुके हैं। निचले इलाकों में स्थिति नियंत्रण से बाहर है।खन्ना में रविवार सुबह से जारीजीटी रोड पर पुलों के स्लैब से तेज पानी गिर रहा है। इससे सड़क पर फिसलन का खतरा बढ़ गया है।

मलेरकोटला चौक, समराला चौक, ललहेड़ी चौक और अमलोह चौक जलमग्न हैं। बाजारों में दुकानदारों का सामान भीग रहा है। कई दुकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। अभी बाजार बंद हैं और व्यापार ठप है। सड़कें तालाब में बदल गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्राकृतिक आपदा नहीं, प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *