भाजपा मंडल मीत प्रधान रमन अरोड़ा भी पुलिस की गिरफ्त में।
लुधियाना में पुलिस ने रविवार को कनाडा निवासी एनआरआई बलौरा सिंह से की गई 6 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा मंडल मीत प्रधान रमन अरोड़ा, चरणजीत सिंह सरना और मलकीत सिंह शामिल हैं। कोर्ट ने त
.
यह कार्रवाई जगराओं पुलिस ने की है। इस मामले में पहले से ही सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज था। इनमें से रणजीत सिंह राणा सहित कुछ को शनिवार को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
एनआरआई बलौरा सिंह से ठगी की गई है।
शादी और जमीन के नाम पर ठगी 65 वर्षीय बलौरा सिंह से एक गिरोह ने शादी और जमीन के नाम पर ठगी की थी। नकली वकील और ब्रोकर गैंग ने उनकी जमीन बिकवाकर दूसरी जमीन दिलाने का झांसा देकर 5.70 करोड़ रुपए हड़प लिए। साथ ही शादी का लालच देकर लाखों रुपए अतिरिक्त ठग लिए।
मुख्य आरोपी रणजीत सिंह राणा खुद को एडवोकेट एचएस बराड़ बताता था। अन्य आरोपियों में उसकी बहन इंद्रजीत कौर, सरबा मिस्त्री, बंटी, करनैल सिंह और तेजिंदर सिंह शामिल हैं। भाजपा नेता रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अरोड़ा से किनारा कर रही है और उन्हें जल्द ही पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है।
