मुख्य बातें

अबोहर में एम्बुलेंस पहुंचने से पहले युवक की मौत: बस स्टैंड पर बेसुध पड़ा मिला, बैंक कर्मचारी ने दी पुलिस को सूचना – Abohar News

अबोहर में एम्बुलेंस पहुंचने से पहले युवक की मौत:  बस स्टैंड पर बेसुध पड़ा मिला, बैंक कर्मचारी ने दी पुलिस को सूचना – Abohar News

मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए।

फाजिल्का में अबोहर के बस स्टैंड पर सोमवार की दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। एक अज्ञात युवक को बीमार और लावारिस हालत में देखा गया। एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी अर्शदीप ने युवक को फुटपाथ पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी। लेकिन पु

.

युवक की उम्र लगभग 28-30 वर्ष थी। पुलिस और एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। नर सेवा नारायण सेवा समिति ने पुलिस की मौजूदगी में शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

पुलिस को परिजनों का इंतजार

संस्था के सदस्य बिट्टू नरूला के अनुसार, मृतक के परिजनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक धर्मनगरी का रहने वाला था। मृतक ने चैक शर्ट और हरी लोअर पहन रखी थी। वह बेहद कमजोर स्थिति में था।

पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *