मुख्य बातें

कोडरमा में जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी का खुलासा: नकली ठेकेदार समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, 16 पाइप और हाइड्रा मशीन जब्त – koderma News

कोडरमा में जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी का खुलासा:  नकली ठेकेदार समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, 16 पाइप और हाइड्रा मशीन जब्त – koderma News

कोडरमा पुलिस ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पाइप चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

डोमचांच प्रखंड के बगड़ो में जलापूर्ति योजना का काम कर रही कंपनी ब्लैकलिस्टेड हो गई थी। वहां बड़ी मात्रा में 500 एमएम के पाइप स्टॉक किए गए थे। राहुल कुमार नाम का व्यक्ति खुद को ठेकेदार बताकर मजदूरों और ट्रांसपोर्टर की मदद से हाइड्रा मशीन से पाइप ट्रक में लोड कर रहा था।

ट्रक पर लदे 16 पाइप और हाइड्रा मशीन जब्त

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई को इसकी सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक पर लदे 16 पाइप और जयनगर थाना क्षेत्र से हाइड्रा मशीन जब्त की।

मुख्यालय डीएसपी रतीभान सिंह ने बताया कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। चोरी किए गए अन्य पाइप की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में इचाक के मकसूद अंसारी और मो. अफताब अंसारी शामिल हैं। कोडरमा के नागेश्वर भुईयां, कारू भुईयां, आरा भुईया और शिव कुमार को भी पकड़ा गया है। गिरिडीह के एताउल अंसारी और बरही के निसार अंसारी भी गिरफ्तार किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *