मुख्य बातें

ट्रम्प सलाहकार बोले-रूसी तेल से मुनाफा कमा रहे भारतीय ब्राह्मण: इसकी कीमत पूरा भारत चुका रहा, इंडिया को रूस की धुलाईमशीन भी कहा

ट्रम्प सलाहकार बोले-रूसी तेल से मुनाफा कमा रहे भारतीय ब्राह्मण:  इसकी कीमत पूरा भारत चुका रहा, इंडिया को रूस की धुलाईमशीन भी कहा


वॉशिंगटन डीसी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर ने भारत पर लगे 50% टैरिफ को एक बार फिर सही ठहराया।

ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने भारतीय ब्राह्मणों पर रूसी तेल खरीद कर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत के ब्राह्मण रूसी तेल से मुनाफा कमा रहें है, जिसकी कीमत पूरा भारत चुका रहा है।

पीटर ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीद कर उसे यूक्रेन पर हमला करने के लिए पैसे दे रहा है। इसलिए सबसे ज्यादा टैरिफ झेल रहा है। इससे रूस और अमेरिका को नुकसान नहीं हो रहा है। बल्कि आम भारतीयों को हो रहा है। यह बात उन्हें समझना चाहिए।

नवारो ने भारत को ‘रूस की धुलाईमशीन’ कहा और आरोप लगाया कि भारत न सिर्फ व्यापार असंतुलन बढ़ा रहा है बल्कि ऐसे गठजोड़ भी मजबूत कर रहा है, जो अमेरिका के हितों के खिलाफ हैं।

नवारो ने यूक्रेन जंग को ‘मोदी वॅार’ बताया था

इससे पहले भी नवारो ने ब्लूमबर्ग टीवी के इंटरव्यू में रूस-यूक्रेन जंग को मोदी की जंग बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे रिफाइन करता है और ऊंची कीमत पर बेचता है। इससे रूस को जंग के लिए पैसा मिलता है और वो यूक्रेन पर हमला करता है।

नवारो ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस और चीन के साथ भारत के बढ़ते संबंध दुनिया के लिए खतरा बन सकते हैं।

उन्होंने कहा- भारत तुम तानाशाहों के साथ मिल रहे हो। चीन ने अक्साई चिन और तुम्हारे कई इलाके पर कब्जा कर लिया। और रूस? जाने भी दो। ये आपके दोस्त नहीं हैं।

नवारो ने कहा था कि अगर आज भारत, रूस से तेल खरीदना बंद कर दो अमेरिका कल से उसका 25% टैरिफ खत्म कर देगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *