मुख्य बातें

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए पानीपत के किसान: भाकियू एकता सिद्धपुर ने डेढ़ लाख रुपए जुटाए, गांव-गांव से राहत सामग्री इकट्ठा करेंगे – Matlouda News

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए पानीपत के किसान:  भाकियू एकता सिद्धपुर ने डेढ़ लाख रुपए जुटाए, गांव-गांव से राहत सामग्री इकट्ठा करेंगे – Matlouda News

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लिए किसान यूनियन ने की बैठक।

पानीपत में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर की जिला इकाई ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहल की है। चौधरी छोटू राम किसान भवन इसराना में आयोजित बैठक में रोहतास राठी और रणवीर सिंह चमराड़ा ने अध्यक्षता में हुई।

.

बैठक में रोहतास राठी ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ से लगभग पूरा राज्य प्रभावित है। इस स्थिति में हरियाणा के किसानों को अपने पंजाबी भाइयों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

हर गांव से राहत सामग्री करेंगे इकट्ठा

संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान ने बताया कि वे गांव-गांव में ट्रैक्टर-ट्राली से जाकर राहत सामग्री इकट्ठा करेंगे। सभी सामान को स्थानीय गुरुद्वारों में जमा किया जाएगा। फिर इसे पंजाब भेजा जाएगा। किसान भवन इसराना के प्रधान देवेंद्र जागलान और जिला प्रधान शमशेर पूनिया बैठक में एकत्रित डेढ़ लाख रुपए की राशि को राहत कोष में जमा करवाएंगे।

बैठक में शमशेर मलिक, नरेश मिटान, बलबीर जागलान, अमृत पाल सिंह उरलाना, दिलबाग सिंह बिझोल, राजेंद्र जागलान, बिजेंद्र गाल्याण आट्टा, सुरेंद्र शर्मा और कला नंबरदार मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *