मुख्य बातें

मथुरा में यमुना के पानी ने मचाई खलबली: एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में घुसा यमुना जल, 900 से ज्यादा लोगों को किया शेलटर होम में शिफ्ट – Mathura News

मथुरा में यमुना के पानी ने मचाई खलबली:  एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में घुसा यमुना जल, 900 से ज्यादा लोगों को किया शेलटर होम में शिफ्ट – Mathura News


सौ फ़ीट ऊंचाई से जहां तक नजर गयी वहां से हर जगह यमुना ही यमुना नजर आयी

हथिनी कुंड बैराज से यमुना में से छोड़े जा रहे पानी का असर मथुरा में दिखने लगा है। यहां यमुना अपने रौद्र रूप में नजर आ रही है। यमुना में आई बाढ़ के कारण खादर में बनी कई कॉलोनियों में पानी घुस चूका है। वृंदावन में यमुना परिक्रमा के रास्ते तक पहुंच गयी है

.

खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

मथुरा में यमुना खतरे के निशान 166 मीटर से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। ताजेवाला बांध,ओखला बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी की बजह से मथुरा में यमुना के जल स्तर में हर घंटे बढ़ोत्तरी हो रही है। लगातार बढ़ रहे पानी के कारण नौहझील,शेरगढ़,वृंदावन,मथुरा,गोकुल सभी जगह यमुना घाटों को पार कर अब सड़कों तक पहुंच गया है।

लगातार बढ़ रहे पानी के कारण नौहझील,शेरगढ़,वृंदावन,मथुरा,गोकुल सभी जगह यमुना घाटों को पार कर अब सड़कों तक पहुंच गया है

पानी में डूबे मकान

यमुना के जल में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण खादर इलाके की कॉलोनियों में बने मकान डूबने लगे हैं। वृंदावन के कालीदह,देवरहा बाबा घाट,पानीघाट,श्याम कुटी इलाके के अलावा मथुरा के जयसिंह पुरा क्षेत्र में यमुना की खादर में बने मकानों में पानी पहुंच गया है। मकानों में पानी पहुंचा तो वहां रहने वाले लोग सुरक्षित इलाकों की तलाश में निकल पड़े। कोई ट्रैक्टर में तो कोई बुग्गी में सामान रखकर सुरक्षित स्थान की तरफ पलायन करता दिखाई दिया।

मकानों में पानी पहुंचा तो वहां रहने वाले लोग सुरक्षित इलाकों की तलाश में निकल पड़े

मकानों में पानी पहुंचा तो वहां रहने वाले लोग सुरक्षित इलाकों की तलाश में निकल पड़े

यमुना का पानी घरों तक पहुंचा तो इस तरह से पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा

यमुना का पानी घरों तक पहुंचा तो इस तरह से पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा

शेल्टर होम में ले रहे शरण

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मथुरा में 25 शेल्टर होम बनाए गए है। मंगलवार को मथुरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 913 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया। जिसमें तहसील मथुरा के 800, छाता के 50, मांट के 38 तथा महावन के 25 लोग शामिल है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 375 पशुओं को भी शिफ्ट किया गया है, जिसमें तहसील मथुरा के 337, छाता के 14 तथा मांट के 24 पशु शामिल है।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा ने बताया कि मथुरा में लगभग 1100 लोगों को भोजन खिलाया गया है,1050 राशन किटों का वितरण किया गया है, जिसमें तहसील मथुरा में 250, छाता में 250, मांट में 150 तथा महावन में 400 राशन किटों का वितरण किया गया है।

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी यमुना किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट करते हुए उनको सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने को कह रहे हैं

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी यमुना किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट करते हुए उनको सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने को कह रहे हैं

लोगों को किया अलर्ट

मथुरा में अगले 3 दिन यमुना के पानी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके कारण प्रशासन और पुलिस के अधिकारी यमुना किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट करते हुए उनको सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने को कह रहे हैं। वृंदावन में सीओ और एसडीएम ने नाविकों के साथ मीटिंग कर उनसे यमुना में नाव न चलाने के लिए कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *