सर्वजातीय चौबीसी खाप पदाधिकारी जानकारी देते हुए।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की याद में रोहतक जिले के महम के ऐतिहासिक चौबीसी चबूतरे पर श्रद्धांजलि सभा होगी। सर्वजातीय चौबीसी खाप की ओर से 5 सितंबर को यह आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सर्वजातीय चौबीसी खाप की ओर से तैयारियां शुरू
.
किसान और मजदूरों के हितैषी थे
इस अवसर पर खाप के प्रधान अनिल राठी ने बताया कि मलिक किसान और मजदूरों के हितैषी थे। श्रद्धांजलि सभा के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को न्योता दिया जा रहा है। सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था। वे 79 वर्ष के थे। अपने जीवन में उन्होंने विधायक और राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
