सिरसा में बरनाला रोड पर पुलिस के साथ हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान सीडीएलयू का प्रोफेसर, जो खुद को बंटी बेरोजगार बताते हुए मीडिया काे जानकारी देते हुए।
सिरसा में मंगलवार शाम को कार सवार युवकों और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुए हाईवोल्टेज ड्रामा मामला पुलिस थाने जा पहुंचा है। ट्रैफिक एसएचओ ने पुलिस को शिकायत दी है और केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों की मानें तो कार में युवकों में सवार चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी
.
खास बात है कि छात्र सन्नी को एक दिन पहले ही एनएसयूआई का प्रधान भी बनाया गया था। ऐसे में यह मामला विवादों में आ गया है। प्रधान बने युवक की फोटो भी वायरल हो गई है, जिसमें कांग्रेस के यूथ प्रोफेसर ने पुलिस को पहले प्रोफेसर बताया था और बाद में मामला बिगड़ने पर खुद को बंटी नाम बताते हुए बेरोजगार बताने लगा। यहां तक कि पुलिस को कोर्ट में ले जाने तक की धमकी भी दी।
दरअसल वह बरनाला रोड पर सदर थाना से कुछ दूरी आगे गाड़ी रोड के साइड पर खड़ी कर शराब पार्टी कर रहे थे। उनको पुलिस ने आकर टोका और चालान के लिए चेकिंग व कागजात मांगे तो बहानेबाजी करने लगे। इस दौरान युवकों की पुलिस के साथ तू-तड़ाक भी हो गई। यह हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चला और पुलिस व युवकों ने एक-दूसरे की वीडियो भी बनाई। युवकों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज भी की। पुलिस कुछ देर शांत रही। बाद दूसरी पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची और उनको गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई।
एनएसयूआई का प्रधान बनाए जाने पर पटका पहने हुए युवक सन्नी, जिसके साथ कांग्रेस नेता राजू शर्मा के बेटे एवं कांग्रेस यूथ के पूर्व उपाध्यक्ष।
ऐसे बिगड़ा मामला
जब कार सवार युवकों से पुलिस ने गाड़ी के कागज चालान करने के लिए मांगे तो युवकों ने कुछ देर में कागज दिखाने को कहा और पुलिस से बोले कि अभी मंगवाए हैं। पुलिस उनको बार-बार कागज दिखाने के लिए कहने लगी तो युवक गाड़ी से नीचे उतर आए और उनके बीच बहस शुरू हो गई। यह देखकर वहां पर रोड से गुजरने वाले लोगों की भीड़ जुट गई।

रात को कार युवक-प्रोफेसर और पुलिस के बीच हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान एनएसयूआई प्रधान सन्नी, गले पर साफे लटकाए हुए।
भीड़ बढ़ती देख युवक भी पुलिस पर हैवी हो गए और तू-तड़ाक से बात करते हुए पैसे लेने व धमकी देने के आरोप लगाने लगे। इसके बाद मामला लगातार बिगड़ता गया। ट्रैफिक एसएचओ ने संबंधित थाने में फोन कर दिया और पुलिस बुला ली। जब पुलिस की दूसरी गाड़ी पहुंची तो युवक शांत हुए और अपनी गलती मानते हुए मामला निपटाने की बात कही।
जानिएं पूरा घटनाक्रम फोटोज :

रात को हाईवोल्टेज ड्राम के दौरान पुलिस और उक्त युवकों की किआ गाड़ी।

युवकों द्वारा ली गई शराब की बिल दिखाते हुए पुलिस

बरनाला रोड पर विवाद के बाद पुलिस और बैंगनी रंग की शर्ट पहने प्रोफेसर और कान पर फोन लगाए हुए एनएसयूआई प्रधान।
यह कहना है कार सवार युवकों और पुलिस का

पुलिस को पहले खुद को प्रोफेसर और बाद में युवक बताने वाला सीडीएलयू का प्रोफेसर।
पुलिस ने धमकी दी कि आपको थाने में ले जाकर डाल देंगे : युवक
प्रोफेसर ने अपना नाम बंटी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी गाड़ी रोड के साइड में लगा रखी थी। वह पेशाब करने के लिए रूके थे। तभी कुछ देर बाद उनके पास पुलिस वाले आए और बोले कि गाड़ी के कागजात दिखाओ। इस पर हमने कहा कि अभी कागज नहीं है, हम मंगवा लेते हैं। हमने कई बार रिक्वेस्ट की।
युवक बोले कि मगर पुलिसवालों ने उनकी न सुनी और धमकी देते हुए बोले कि हम आपको थाने में ले जाकर डाल देंगे। तुम पर केस दर्ज करवा देंगे। बाद में गुंडागर्दी पर उतर आए और धमकी दी कि मुकदमा दर्ज करेंगे। हमसे पैसे मांगने लगे। आखिर हमने पुलिस को कह दिया कि आप हमारा चालान कर दो, हम अपने आप बाद में कोर्ट में भर देंगे। एक युवक ने यह भी कहा कि हम कार में बैठे शराब पी रहे थे। किसी की कोई शिकायत नहीं थी। हमारा चालान कर देते, पर पुलिस वाले धमकी देने लगे।

ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर शमशेर सिंह जानकारी देते हुए
चेकिंग के लिए रोका था, शराब पी थी, गाड़ी के कागज मांगे तो बदतमीजी पर उतर आए : इंस्पेक्टर
ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि वह रूटीन चेकिंग के लिए यहां से गुजर रहे थे। इन युवकों की गाड़ी बरनाला रोड पर खड़ी थी। शक के आधार उनको चेकिंग के लिए रोका गया और इन्होंने शराब पी रखी थी। इनके पास से शराब की बोतल और बार का बिल भी मिला है। जब इनको मशीन से चेकिंग किया गया तो शराब की करीब 150 क्वांटिटी मिली।
बाद में इनसे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। कुछ देर तक यह बहानेबाजी करने लगे कि अभी किसी को बुलाया है। इनके पास गाड़ी के कागज नहीं थे और न ही दिखाए। जब चालान के लिए कहा तो यह बदतमीजी पर उतर आए। शराब के नशे में काफी कुछ कहा है। अब इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
केस दर्ज कर जांच जारी : चौकी प्रभारी
हुड्डा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ बदतमीजी करने वालों में एक सीडीएलयू का प्रोफेसर है और बाकी स्टूडेंट है। इस मामले में इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच जारी है। बाकी से भी पूछताछ की जाएगी।
