लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुल।
हरदा में पिछले 24 घंटों में हुई तेज बारिश से सभी नदियां उफान पर आ गई हैं। जिले में औसतन 2.93 इंच बारिश दर्ज की गई है। सिराली में सबसे ज्यादा 3.48 इंच, रहटगांव में 3.08 इंच, खिरकिया में 2.96 इंच, हरदा में 2.95 इंच और टिमरनी में 2.57 इंच बारिश हुई।
.
मटकुल नदी में उफान के कारण रहटा खुर्द के पास पुल पर 4-5 फीट पानी भर गया है। कनारदा, बालागांव और कुकरावद के पास भी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इससे करीब 100 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
मटकुल नदी में उफान के कारण रहटा खुर्द के पास पुल पर 4-5 फीट पानी भर गया है।
दो एंबुलेंस ने मरीजों को लेकर पुल पार किया नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर कडोला गांव के पास मटकुल नदी ने रास्ता रोक दिया है। पुल पर पानी भरा होने के बावजूद बस चालक सवारियों से भरी बसें निकाल रहे हैं। हरदा से मसनगांव की ओर जाने वाली दो एंबुलेंस के चालकों ने भी मरीजों को लेकर पुल पार किया।
पुल पर पुलिस-होमगार्ड मौजूद नहीं स्थिति की गंभीरता के बावजूद पुल पर न तो पुलिस तैनात है और न ही होमगार्ड के जवान मौजूद हैं। इसके चलते बाइक सवार और अन्य वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं।

इससे करीब 100 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

कनारदा, बालागांव और कुकरावद के पास भी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।
