मुख्य बातें

बोकारो में रेलवे कर्मचारी का फंदे से लटका मिला शव: पिछले एक साल से थे डिप्रेशन में, कई महीनों से काम पर नहीं जा पा रहे थे – Bokaro News

बोकारो में रेलवे कर्मचारी का फंदे से लटका मिला शव:  पिछले एक साल से थे डिप्रेशन में, कई महीनों से काम पर नहीं जा पा रहे थे – Bokaro News


मृतक विद्यासागर भारती की फाइल फोटो।

बोकारो के बारी कोऑपरेटिव क्षेत्र में रहने वाले रेलवे कर्मचारी विद्यासागर भारती का शव घर में फंदे से लटकता मिला। विद्यासागर बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे और रेलवे में ग्रुप ‘सी’ पद पर कार्यरत थे।

.

कोलकाता रेलवे अस्पताल किया गया था रेफर

मृतक की बड़ी बहन पूनम कुमारी ने बताया कि वे पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे और लगातार मानसिक रूप से टूटते जा रहे थे। वे बोकारो जनरल हॉस्पिटल से इलाज करा रहे थे। बाद में उन्हें कोलकाता रेलवे अस्पताल रेफर किया गया। बीमारी के कारण वे कई महीनों से काम पर नहीं जा पा रहे थे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा था।

रोते-बिलखते परिजन।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी सोनी देवी के अलावा दो बच्चे हैं। बेटी मात्र 15 दिन की है और बेटा 5 साल का है। सेक्टर 12 पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *