मुख्य बातें

नारनौल में श्रद्धा एवं उल्लास से किया गणेश विसर्जन: गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, बैंड-बाजे के साथ निकाली गई झांकियां – Narnaul News

नारनौल में श्रद्धा एवं उल्लास से किया गणेश विसर्जन:  गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, बैंड-बाजे के साथ निकाली गई झांकियां – Narnaul News


नारनौल में छोटा- बड़ा तालाब पर गणेश विसर्जन करते हुए लोग

महेंद्रगढ़ के नारनौल में शनिवार देर शाम विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ गणेश विसर्जन किया गया। गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा की झांकियां निकाली गई। इस मौके पर छोटा-बड़ा तालाब व शोभा सागर तालाब पर मेले जैसा माहौल रहा। चारों और गण

.

रिद्धि सिद्धि के दाता प्रथम पूज्य गणेश की चतुर्थी तिथि से घरों व पंडालों में मूर्ति स्थापित कर उनके भक्तों द्वारा 10 दिन तक पूजन अर्चन किया गया। शनिवार को चतुर्दशी को मंगलमूर्ति गणेश की पूजा करने के बाद शाम को भक्तों ने परिवार के साथ गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ गणेश मिट्टी की मूर्ति का जल में विधि विधान के साथ विसर्जन कर दिया।

नारनौल में गणेश विसर्जन करने जाते हुए लोग

मंडलों द्वारा निकाली गई झांकी

इस मौके पर शहर के पुरानी सराय स्थित गणेश मंडलों, नई सराय में माता सती के मंडल, मोहल्ला मीरा जी में युवा बाल गणेश मंडल, मोहल्ला खड़खड़ी स्थित गणेश मंडल, छोटा बड़ा तालाब पर गणेश मंडल, सत्यनारायण मंदिर के गणेश मंडलों द्वारा झांकी निकाली गई। जिसके बाद गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ किसी ने छोटा-बड़ा तालाब तथा किसी ने शोभा सागर तालाब में गणेश विसर्जन किया।

नारनौल में गणेश विसर्जन के लिए मूर्ति ले जाते भक्त

नारनौल में गणेश विसर्जन के लिए मूर्ति ले जाते भक्त

उड़ा रंग- गुलाल

गणेश विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में भक्तों ने नाच गाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर जमकर रंग गुलाल भी उड़ाया गया। झांकियां शहर के बाजारों, रविदास मंदिर मार्ग, बहरोड़ रोड व महल मोहल्ला होती हुई गई।

नारनौल के सिहमा में गणेश विसर्जन करते हुए भक्त

नारनौल के सिहमा में गणेश विसर्जन करते हुए भक्त

सिहमा में भी किया विसर्जन

हेमंत भारद्वाज सिहमा ने बताया कि गत कई वर्षों से वे परिवार सहित अपने घर में देवों में प्रथम पूज्य गणेश कि मूर्ति घर में स्थापित कर सबके मंगल की कामना के साथ संसार में सुख और शांति की प्रार्थना के साथ 10 दिन बाद गणेश का जल में विसर्जन किया जाता है। गणपति सबकी मनोकामना पूर्ण करने वाले है। गणेश विसर्जन से पूर्व ग्रामीणों ने गणपति बप्पा से अपनी मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना के उनके दर्शन किए। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *