मुख्य बातें

28 सितंबर को BCCI बोर्ड के इलेक्शन: एनुअल मीटिंग में IPL गवर्निंग काउंसिल पर भी बात होगी; इसी दिन एशिया कप का फाइनल

28 सितंबर को BCCI बोर्ड के इलेक्शन:  एनुअल मीटिंग में IPL गवर्निंग काउंसिल पर भी बात होगी; इसी दिन एशिया कप का फाइनल


स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 28 सितंबर को अपनी एनुअल जनरल मीटिंग में इलेक्शन करने वाला है। बोर्ड की 94वीं मीटिंग सुबह 11.30 बजे मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर में शुरू होगी। मीटिंग में IPL और WPL के गवर्निंग काउंसिल का चुनाव भी होगा। 28 को ही दुबई में एशिया कप का फाइनल भी होना है।

बोर्ड के नए कार्यकाल के लिए चुनाव हो रहा क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सभी स्टेट एसोसिएशन को मीटिंग के बारे में जानकारी भेज दी है। जिसमें बताया गया कि बोर्ड के प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी और ट्रेजरर पोस्ट के लिए इलेक्शन होने वाला है।

मीटिंग में BCCI एपेक्स काउंसिल के 3 नए मेंबर्स और IPL-WPL के गवर्निंग काउंसिल का चुनाव भी होगा। एपेक्स काउंसिल में एक सदस्य बोर्ड की जनरल बॉडी का प्रतिनिधि होगा, वहीं 2 प्रतिनिधि इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन से चुने जाएंगे।

राजीव शुक्ला इसी साल जुलाई में 70 साल के हुए, इस कारण उन्हें BCCI प्रेसिडेंट का पद छोड़ना पड़ा। वे अब प्रेसिडेंट नहीं बन सकते हैं।

राजीव शुक्ला इसी साल जुलाई में 70 साल के हुए, इस कारण उन्हें BCCI प्रेसिडेंट का पद छोड़ना पड़ा। वे अब प्रेसिडेंट नहीं बन सकते हैं।

3 साल के लिए रहेगा BCCI का नया कार्यकाल BCCI इलेक्शन में चुने गए उम्मीदवार अगले 3 साल के लिए कार्यकाल में बने रहेंगे। हालांकि, फिलहाल यह तय नहीं नेशनल स्पोर्ट्स बिल के लागू होने के बाद भी कार्यकाल बना रहेगा या नहीं। बिल करीब 6 महीने बाद लागू होगा, तब तक BCCI सुप्रीम कोर्ट में लोढा कमेटी द्वारा बताए गए संविधान को ही फॉलो करेगा।

सैकिया का सेक्रेटरी बने रहना तय BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया अपनी पोजिशन कायम रखेंगे, क्योंकि वे 3 साल ऑफिस में काम करने के बाद इसी साल सेक्रेटरी बने थे। उन्होंने जय शाह के ICC चेयरमैन बनने के बाद BCCI सेक्रेटरी का पद संभाला था। सेक्रेटरी इलेक्शन के दौरान ट्रेजरर प्रभतेज भाटिया (छत्तीसगड़) और जॉइंट सेक्रेटरी रोहन गौंस देसाई (गोवा) भी चुने गए थे। इस कारण वे भी अपना पद बरकरार रखेंगे। तीनों 3 साल के लिए इस पद पर चुने गए हैं।

देवजीत सैकिया BCCI सेक्रेटरी का पद बरकरार रखेंगे।

देवजीत सैकिया BCCI सेक्रेटरी का पद बरकरार रखेंगे।

राजीव शुक्ला प्रेसिडेंट नहीं बन सकते पिछले दिनों रोजर बिन्नी के BCCI प्रेसिडेंट का पद छोड़ने के बाद 70 साल के राजीव शुक्ला को एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाया गया। हालांकि, लोढा कमेटी के अनुसार 70 साल के बाद कोई उम्मीदवार BCCI में प्रेसिडेंट का पद नहीं संभाल सकता है। इसलिए शुक्ला की जगह नए प्रेसिडेंट का चुनाव होगा।

राजीव शुक्ला को अब IPL चेयरमैन का पद मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए देखना होगा कि मौजूदा चेयरमैन अरुण धूमल का कार्यकाल किस तरह से मैनेज होगा। धूमल 2019 से 2022 तक 3 साल के लिए BCCI में ट्रेजरर के पद पर थे। इसके बाद उन्हें IPL कमेटी का हिस्सा बना दिया गया। हालांकि, BCCI और IPL में लगातार 6 साल तक काम करने के बाद अब उन्हें 3 साल के कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा। वहीं, अगर लोढा कमेटी में IPL कमेटी को BCCI से अलग माना जा रहा है तो जरूर धूमल IPL में अपना कार्यकाल कन्टीन्यू कर सकते हैं।

———————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

BCCI ने इंडियन टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप के रेट बढ़ाए

BCCI ने इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप के रेट बढ़ा दिए हैं। नए रेट्स के अनुसार, बोर्ड बाइलैटरल (द्विपक्षीय) सीरीज के लिए प्रति मैच 3.5 करोड़ रुपए लेगा। जबकि मल्टीलैटरल (ICC, एशिया कप और ट्राई सीरीज) टूर्नामेंट के लिए प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपए लेगा। इससे पहले यह रेट क्रमश: 3.17 और 1.12 करोड़ रुपए थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *