मुख्य बातें

उकलाना विधायक का सीएम पर तंज: बोले- सांत्वना की जगह सेल्फी में व्यस्त रहे सीएम, किसानों के लिए मुआवजे की मांग – Uklanamandi News

उकलाना विधायक का सीएम पर तंज:  बोले- सांत्वना की जगह सेल्फी में व्यस्त रहे सीएम, किसानों के लिए मुआवजे की मांग – Uklanamandi News


क्षेत्र के एक गांव में मकान में आई दरार देखते विधायक।

उकलाना विधायक नरेश सेलवाल ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में उन्होंने ग्रामीणों से स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। कहा कि सरकार सरपंचों को आर्थिक सहायता नहीं दे रही है। पहले से ही सर

.

विधायक ने कसा सीएम पर तंज

विधायक नरेश सेलवाल ने हल्के के गांव बिठमड़ा, दौलतपुर, भैणी बादशाहपुर, इस्सरहेड़ी और खेदड़ में जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। कहा कि बिठमड़ा गांव में मुख्यमंत्री स्वयं आए थे, लेकिन इसके बाद भी राहत और बचाव के कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए। बल्कि मुख्यमंत्री सेल्फी खिंचवाने में व्यस्त रहे। कहा कि सरपंचों की SFC और FFC (PRI) की चार-चार किस्तों का पैसा पहले से ही लंबित है।

इन गांव में स्थिति गंभीर

विधायक ने कहा कि बिठमड़ा, दौलतपुर, भैणी बादशाहपुर और इस्सरहेड़ी में कई घरों में दरारें आ रही है। लोगों के ऊपर जान का खतरा मंडरा रहा है। वे पड़ोसियों के घरों में शरण ले रहे हैं। गांव भैणी बादशाहपुर में सत्यवान पुत्र कलीराम की मकान के गिरने से 10 बकरियां मर गईं। गांव के प्राइमरी स्कूल का फर्श धंस गया। दौलतपुर में फसलें पानी में डूब गई हैं। साहू रोड बस्ती के घरों में पानी घुस गया है।

उकलाना हल्के में जलभराव को लेकर ग्रामीणों से मिलते विधायक नरेश सेलवाल।

जलमग्न फसलों का जायजा लेते विधायक।

जलमग्न फसलों का जायजा लेते विधायक।

गलियों में भरे पानी को देखते विधायक।

गलियों में भरे पानी को देखते विधायक।

सरपंचों के खाते में आपदा प्रबंधन हेतु पैसे डालने की मांग

विधायक नरेश सेलवाल ने सरकार से क्षतिग्रस्त घरों और मवेशियों का तुरंत मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा और सरपंच के खातों में आपदा प्रबंधन हेतु 15-20 लाख रुपए डाले जाए। विधायक के साथ दौरे पर सरपंच कुलदीप बिठमड़ा, सरपंच निहाल सिंह, पूर्व सरपंच राधेश्याम जांगड़ा, युवा कांग्रेस हलका अध्यक्ष उकलाना विक्की पूनिया, मदन वर्मा, हवा सिंह नैन, मनोज चहल, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *