दतिया में जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े कल (मंगलवार) को सेवढ़ा में विशेष जनसुनवाई करेंगे। यह सुनवाई एसडीएम कार्यालय सेवढ़ा में होगी, जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपनी सम
.
कलेक्टर ने कहा कि सेवढ़ा क्षेत्र जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के कई लोग अपनी समस्याएं लेकर समय पर जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाते। इन्हीं कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए अब सेवढ़ा में ही जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने की पहल की जा रही है।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का यह प्रयास आम नागरिकों के बीच भरोसा और पारदर्शिता बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
कलेक्टर वानखड़े ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को साझा करने की अपील की है। यह पहल प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
