मुख्य बातें

रामपुर में 18 दिन बाद पकड़ा गया तेंदुआ: पिंजरा और नाइट विजन कैमरे लगाए, टूटीकंडी में होगा स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को राहत – Rampur (Shimla) News

रामपुर में 18 दिन बाद पकड़ा गया तेंदुआ:  पिंजरा और नाइट विजन कैमरे लगाए, टूटीकंडी में होगा स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को राहत – Rampur (Shimla) News


रामपुर में वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया तेंदुआ।

शिमला जिले में रामपुर के दत्तनगर और निरसू क्षेत्र में पिछले 18 दिनों से दहशत फैला रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रविवार रात रेस्क्यू कर पिंजरे में डाल दिया। इस तेंदुए ने क्षेत्र में कई पालतू जानवरों का शिकार किया था।

.

वन विभाग ने ग्रामीणों की शिकायत पर चार दिन पहले पिंजरा और नाइट विजन कैमरे लगाए थे। रविवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ निरसू गांव में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को शिमला के टूटीकंडी ले गई है। वहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

तेंदुए को पकड़ने वाली वन विभाग की टीम।

15 दिन तक चला अभियान

लेपर्ड रेस्क्यू टीम के सदस्य ललित भारती, उदय सिंह, नीरज, सरजीत, संजीव कुमार और विपिन कुमार ने 18 दिनों तक अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए और रात में घर-घर जाकर लोगों को तेंदुए से बचाव के प्रति जागरूक किया।

डीएफओ गुरु हर्ष सिंह ने बताया कि 18 दिनों से चल रहे रेस्क्यू अभियान में सफलता मिली है। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *