मुख्य बातें

रायपुर में 2 साल की बच्ची को कुत्तों ने काटा: सिर के मांस के लोथड़े बाहर आए, गंभीर हालत में बच्ची का इलाज जारी – Raipur News

रायपुर में 2 साल की बच्ची को कुत्तों ने काटा:  सिर के मांस के लोथड़े बाहर आए, गंभीर हालत में बच्ची का इलाज जारी – Raipur News

राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। हर दिन शहर के सरकारी अस्पतालों में 10 से 15 मामले डॉग बाइट के आ रहे हैं। ऐसा की एक मामला शनिवार को बीरगांव सामने आया है। जहां आवारा कुत्तों ने दो साल की बच्ची पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

.

दरअसल, बच्ची घर के बाहर गली में निकली थी तभी 5 से 6 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम के सिर, हाथ और गले पर गंभीर रूप से काट लिया है। बच्ची के सिर से दो जगह से मांस का लोथड़ा निकल गया है। जिसे गंभीर हालत में DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पांच जगह कुत्तों के दांत

जानकारी के मुताबिक, गुलाम मुस्तफा बीरगांव निगम के गाजी नगर वार्ड क्रमांक 29 में परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से ड्राइवर हैं और ऑटो चलाते हैं। शनिवार शाम पांच बजे अनाया घर के बाहर गली में निकली, तभी आधा दर्जन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के शरीर में करीब पांच जगह कुत्तों के दांत और नाखून के जख्म हैं।

कुत्तों का आतंक जारी

बीरगांव के रहवासियों का कहना है कि कुत्तों का ऐसा आतंक रहता है। रात को गलियों में सड़कों पर निकलने से आवारा कुत्ते दौड़ाते हैं। कई लोगो को कुत्तों ने काटा है। बीरगांव में लगभग सभी वार्डों में कुत्तों का आतंक है।

जानिए वैक्सिनेशन के आंकड़े

अकेले रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में जनवरी से जुलाई तक 1700 से अधिक वैक्सीनेशन 0-14 साल के उम्र के बच्चों का पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में किया गया है। जनवरी में 257, फरवरी में 254, मार्च में 254, अप्रैल में 252, मई में 254, जून में 248 और जुलाई में 245 वैक्सीनेशन किए गए हैं।

जबकि 2515 वैक्सीन 14 साल से अधिक उम्र वालों को लगाया गया है। जनवरी में 366, फरवरी में 337, मार्च में 442, अप्रैल में 273, मई में 378, जून में 337 और जुलाई में 382 वैक्सीन लगाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *