मुख्य बातें

गुरुग्राम में नगर निगम ने 32 फ्लैटों की बिल्डिंग तोड़ी: नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया, अब फ्लैट सील किए – gurugram News

गुरुग्राम में नगर निगम ने 32 फ्लैटों की बिल्डिंग तोड़ी:  नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया, अब फ्लैट सील किए – gurugram News


गुरुग्राम में अनामिका एन्क्लेव में नगर निगम ने तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।

गुरुग्राम में नगर निगम (MCG) ने शहर में अवैध निर्माण गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को अनामिका एन्क्लेव अवैध रूप से निर्मित 32 फ्लैट में तोड़फोड़ की। इसके साथ-साथ इन फ्लैटों को सील भी किया गया है। लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध

.

गुरुग्राम में अनामिका एन्क्लेव में नगर निगम ने तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।

पहले नाेटिस दिए गए थे आरके मोंगिया ने बताया कि नगर निगम ने इस कार्रवाई को अंजाम देने से पहले सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया, ताकि कार्रवाई में पारदर्शिता और वैधानिकता बनी रहे। पुलिस बल की मौजूदगी ने यह सुनिश्चित किया कि कार्रवाई के दौरान कोई अव्यवस्था या विरोध उत्पन्न न हो। अवैध निर्माण पर जीरो टॉलरेंस उन्होंने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है। शहर में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई एक चेतावनी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

गुरुग्राम में अनामिका एन्क्लेव में नगर निगम ने मकानों में सील भी लगाई गई है।

गुरुग्राम में अनामिका एन्क्लेव में नगर निगम ने मकानों में सील भी लगाई गई है।

आगे जारी रहेगी कार्रवाई उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर की योजनाबद्ध विकास प्रक्रिया को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी निर्माण कार्य से पहले संबंधित प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति प्राप्त करें और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत निगम को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *