मानेसर के इसी फ्लाईओवर के नीचे मिली थी युगांडा मूल की युवती की डेडबॉडी।
गुरुग्राम में नग्न हालत में मिले युगांडा की युवती के शव का तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। युगांडा एंबेसी के अधिकारियों द्वारा डॉक्यूमेंट्स पूरे किए जा रहे हैं। एंबेसी के अधिकारी पुलिस के संपर्क में है। पुलिस का कहना है कि शाम तक डॉक्यूमेंट
.
दरअसल रविवार सुबह आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे मिली युगांडा की युवती का नग्न अवस्था में खून से लथपथ शव मिला था। तीन दिन बीत जाने के बावजूद, मृतका का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो सका है, जिससे इस हत्याकांड का रहस्य और गहरा गया है।
मानेसर के इसी फ्लाईओवर के नीचे मिली थी युगांडा मूल की युवती की डेडबॉडी।
दिल्ली के सैलून में करती थी काम मृतका की पहचान नसीमवा मदीना के रूप में की गई है, जो दिल्ली में एक सैलून में काम करती थी। इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड पर शव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जो नग्न अवस्था में था और शरीर पर गहरे चोट के निशान थे।
शव के पास कपड़े बिखरे मिले पासपोर्ट के आधार पर मृतका की पहचान युगांडा की नागरिक के रूप में हुई। शव के पास ही उसके कपड़े बिखरे पड़े थे, जिससे पुलिस को रेप और हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, लेकिन युगांडा दूतावास के अधिकारियों की मंजूरी के इंतजार में प्रक्रिया लटकी हुई है।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम सोमवार शाम को होने की उम्मीद थी, लेकिन तीसरे दिन भी यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। पुलिस इस मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनमें एक क्षतिग्रस्त वाहन के हिस्से दिखाई दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह हादसा था या सुनियोजित हत्या। मृतका के परिचितों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह जाना जा सके कि घटना से पहले वह कहां थी और किन लोगों के संपर्क में थी। पुलिस ने युगांडा दूतावास से संपर्क किया है ताकि मृतका के परिवार तक पहुंचा जा सके, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
