मुख्य बातें

यूपी बॉर्डर से सटे नेपाल में फिर हिंसा: 200 भारतीय ड्राइवर फंसे; जेल से भागे 9 कैदियों को SSB ने पकड़ा – Lakhimpur-Kheri News

यूपी बॉर्डर से सटे नेपाल में फिर हिंसा:  200 भारतीय ड्राइवर फंसे; जेल से भागे 9 कैदियों को SSB ने पकड़ा – Lakhimpur-Kheri News


नेपाल में दो दिन से जारी हिंसा और उपद्रव का असर यूपी से लगे नेपाली जिलों को चपेट में ले लिया है। महराजगंज से लगे नेपाल वाले हिस्से में बुधवार को फिर से हिंसा भड़क गई। सरकारी दफ्तर को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। कुछ जगह पर तोड़फोड़ भी की गई है।

.

नेपाल से लगी यूपी की 600 किमी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल की जेल से भागे 9 कैदियों को SSB ने हिरासत में लिया है। महराजगंज के सोनौली बॉर्डर से 4 और सिद्धार्थनगर के खुनवा बॉर्डर से 5 कैदियों को पकड़ा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां कैदियों से पूछताछ कर रही हैं।

सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बॉर्डर पर शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। लखीमपुर, महराजगंज और बहराइच में बॉर्डर सील होने की वजह से भारत के 200 से ज्यादा ट्रक ड्राइवर नेपाल के हिस्से में फंस गए हैं। उन्हें डर सता रहा कि हिंसा में उनके ट्रक न फूंक दिए जाएं।

बुधवार दोपहर महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर भारत की तरफ ट्रकों की 8 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। मंगलवार की बात करें तो सबसे ज्यादा हिंसा लखीमपुर खीरी से लगे धनगढ़ी शहर में हुई। यहां सीमा से महज एक किमी दूर कैलाली जिले के धनगढ़ी शहर में भी हिंसा हुई। यहां भीड़ ने छह बार के पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा के घर को आग के हवाले कर दिया।

वहीं, बहराइच-नेपाल बॉर्डर पर बांके जिले के नेपालगंज शहर में टायर जलाकर प्रदर्शन हुआ था। जमुनहा चौकी पर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी भारतीय सीमा में घुसने लगे तो SSB और पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया था।

डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया- नेपाल में पिछले तीन दिनों से जो स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के जिलों में अलर्ट जारी किया है। एसएसबी, थाने और चौकी अलर्ट पर हैं। जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। जो यात्री नेपाल में हैं और वह इंडिया आना चाहते है, उनका मैसेज मिल रहा है। उनको वापस लाने के लिए हम काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमारी जो भी व्यवस्थाएं हैं, हम वह कर रहे हैं।

नेपाल की हिंसा का यूपी में क्या असर है?

  • गोरखपुर में रोडवेज डिपो से नेपाल के सोनौली बॉर्डर जाने वाली बसों की संख्या में अचानक 50 फीसदी तक गिरावट आई है।
  • नेपाल जाने वाली 4 फ्लाइट्स की लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई है। फ्लाइट्स दिल्ली, दुबई और बैंकॉक से काठमांडू जा रही थीं।
  • बहराइच में रुपईडीहा बॉर्डर पर भारतीयों को नेपाल जाने से मना किया जा रहा है। SSB चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग कर रही है।

नेपाल हिंसा से जुड़े फोटो देखिए…

यूपी से सटे नेपाल बॉर्डर की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *