मुख्य बातें

नेपाल जेल से भागा कैदी बेला से गिरफ्तार: 10 सितंबर को जलेश्वर जेल से भागकर गांव आया था, सूचना मिलने पर पुलिस ने पकड़ा – Parihar News

नेपाल जेल से भागा कैदी बेला से गिरफ्तार:  10 सितंबर को जलेश्वर जेल से भागकर गांव आया था, सूचना मिलने पर पुलिस ने पकड़ा – Parihar News

पुलिस ने जेल से भागे कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में नेपाल के जलेश्वर जेल से भागे एक भारतीय कैदी को बेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया कैदी बेला थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव का शिवजी साह है।

.

10 सितंबर की शाम जलेश्वर जेल में कैदियों और पुलिस के बीच हंगामा हुआ था। इस दौरान 12 कैदी जेल से फरार हो गए थे। इनमें से शिवजी साह चुपचाप सीमा पार कर अपने गांव भगवतीपुर पहुंच गया था।

गुप्त सूचना मिलने पर बेला थाना अध्यक्ष अचल अनुराग के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की। टीम ने शिवजी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर शिवजी को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी नेपाल और भारत की पुलिस के बीच समन्वय का नतीजा है।

कैदियों के फरार होने की यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और एसएसबी की निगरानी बढ़ा दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *