गुरुद्वारा साहिब में एसी कंप्रेसर फटा।
लुधियाना में माछीवाड़ा साहिब के कार सेवा गुरुद्वारा साहिब में एसी कंप्रेसर फट गया। सचखंड साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के तीन पावन स्वरूप अग्नि भेंट हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंप्रेसर फटने से सचखंड साहिब के चंदोआ साहिब में आग लग गई। आग धी
.
श्री आनंदपुर साहिब स्थित श्री केसगढ़ साहिब से पांच सिंह साहिबान मौके पर पहुंचे। उन्होंने संगत के साथ मूल मंत्र का जाप किया। अग्नि भेंट स्वरूपों को परंपरा अनुसार श्री गोइंदवाल साहिब भेजा गया। सिंह साहिबान ने कहा कि मामले की रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी जाएगी।
उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों से एसी का उपयोग जिम्मेदार व्यक्ति की मौजूदगी में करने की अपील की। डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी घटना की जांच कर रहे हैं। दरबार साहिब हॉल में पाठ कर रहे बुजुर्ग बलबीर सिंह ने साहस दिखाते हुए एक स्वरूप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
