मुख्य बातें

सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 81,550 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त

सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 81,550 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त


मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 11 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 81,550 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की तेजी है, 25,000 पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है। एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.99% चढ़कर 44,271 पर और कोरिया का कोस्पी 0.19% चढ़कर 3,320 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.59% गिरकर 26,045 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.82% ऊपर 3,843 पर कारोबार कर रहा है।
  • 10 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% गिरकर 45,490 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.03% और S&P 500 में 0.30% की तेजी रही।

आज 3 IPO का दूसरा दिन

आज देव एक्सेलरेटर लिमिटेड, श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड और अर्बन कंपनी के IPO का दूसरा दिन है। ये तीनों ही IPO अपने पहले ही दिन यानी कल 10 सितंबर को ही पूरे सब्सक्राइब हो चुके हैं।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 10 सितंबर को सेंसेक्स 324 अंक चढ़कर 81,425 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 105 अंक की तेजी रही थी, ये 24,973 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *