मुख्य बातें

एक साल में युवती को 41 बार सांप ने काटा: बाराबंकी में परिजनों ने किया दावा, डॉक्टर बोले- साइकोलॉजिकल केस है – Deva (Nawabganj) News

एक साल में युवती को 41 बार सांप ने काटा:  बाराबंकी में परिजनों ने किया दावा, डॉक्टर बोले- साइकोलॉजिकल केस है – Deva (Nawabganj) News


चमन मिश्रा | देवा (नवाबगंज), बाराबंकी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पैर पर सांप के काटने की दो निशान।

बाराबंकी के जवाहरपुर गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां की 25 वर्षीय रहमतुल बानो को एक साल में 41 बार सांप ने काटा है। आखिरी बार उन्हें आज शुक्रवार शाम 5 बजे सांप ने काटा, जिसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में 6:35 बजे लेकर पहुंचे।

रहमतुल के भाई आजाद का दावा है कि पिछले एक साल में उनकी बहन को 40 बार सांप ने काटा है। हर बार इलाज के बाद वह बच जाती हैं। उनका दावा है कि सांप सिर्फ उनकी बहन को ही निशाना बनाता है। घर के अन्य सदस्यों को सांप ने कभी नहीं काटा।

रहमतुल का इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल और ट्रामा सेंटर में भी हुआ है। वर्तमान में वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में बेहोशी की हालत में भर्ती हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राधेश्याम गौड़ के अनुसार, रहमतुल को कई बार इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि 41 बार सांप का काटना असामान्य है और लड़की साइकोलॉजिकल केस लग रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *