मुख्य बातें

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी: पति की मौत, पत्नी घायल; आरोपी फरार, हादसे के बाद रुपए लेकर भागा व्यक्ति – Kapurthala News

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी:  पति की मौत, पत्नी घायल; आरोपी फरार, हादसे के बाद रुपए लेकर भागा व्यक्ति – Kapurthala News

मृतक सुभाष कनौजिया की फाइल फोटो।

कपूरथला में एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा पर सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा सवार की मोत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कनौजिया के तौर पर हुई है। हादसा अमृतसर रोड पर देर रात हुआ। सुभाष कनौजिया शालीमार एवेन्यू के पास रहते थे। वह अपनी पत्नी के साथ

.

श्मशान घाट मोड़ के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सुभाष कनौजिया की मौत हो गई। हादसे में पत्नी का पर्स भी गिर गया। पर्स में कुछ दस्तावेज और रुपए थे। माना जा रहा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति पर्स लेकर फरार हो गया।

सिटी थाना एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। एएसआई मंगल सिंह फरार कार ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *