मुख्य बातें

चाईबासा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 लोग घायल: जन वितरण प्रणाली से राशन लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा, 8 सदर अस्पताल रेफर – Chaibasa (West Singhbhum) News

चाईबासा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 लोग घायल:  जन वितरण प्रणाली से राशन लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा, 8 सदर अस्पताल रेफर – Chaibasa (West Singhbhum) News

पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड में गुरुवार शाम एक बड़ी दुर्घटना हुई। डारियो गांव के ग्रामीण जन वितरण प्रणाली से राशन लेकर लौट रहे थे। गुंडीदीरी मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए।

.

घायलों में तीन महिलाएं और दस पुरुष शामिल हैं। गुदड़ी प्रखंड के पूर्व प्रमुख और भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमा रुगु ने सभी घायलों को अपने वाहन से सोनुआ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया। शेष घायलों का इलाज सोनुआ अस्पताल में जारी है।

घायल ग्रामीणों में शीनू होरो (50), मंगरा लुगुन (40), सलमई लुगुन (48), गुलिया बैंडिंग (40), गुने बानई (55), शैलेय लुगुन (35), प्रेम लामुंगा (60), चन्द्रा डिगाया (40), अलिसा भेंगरा (35), सीबी कुदूर (40), सुखराम डाडिओ (35), कारिया लुगुन (25) और कुरेर डारियो (24) शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *