मुख्य बातें

लुधियाना में जीजा ने नाबालिग साली से किया रेप: पत्नी बोली-अढ़ाई वर्ष से बहन को दे रहा ड्रग,गर्भपात भी करवाया;पुलिस जांच में जुटी – Ludhiana News

लुधियाना में जीजा ने नाबालिग साली से किया रेप:  पत्नी बोली-अढ़ाई वर्ष से बहन को दे रहा ड्रग,गर्भपात भी करवाया;पुलिस जांच में जुटी – Ludhiana News


कैलाश पुलिस चौकी के बाहर पीड़िता की बहन उसके कपड़े दिखाती हुई।

पंजाब के लुधियाना में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे कैलाश नगर चौकी के बाहर हंगामा हो गया। लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने अपनी नाबालिग 17 वर्षीय साली के साथ रेप किया है। आरोपी की लोगों ने धुनाई भी की।

.

फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच अधिकारी के मुताबिक अभी मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद तुरंत मामला दर्ज किया जाएगा।

पीड़िता की बहन जानकारी देते हुए।

2 से 3 वर्ष से कर रहा रेप

जानकारी देते हुए पीड़ित नाबालिग की बहन और आरोपी की पत्नी ने कहा कि उसका पति उसकी बहन को तंग परेशान करता है। वह उसे उनकी मां के पास रहने नहीं देता। महिला ने कहा कि आरोपी के साथ उसकी शादी को करीब 13 साल हो चुके है और उनके 3 बच्चे भी है।

महिला ने कहा कि उसका पति उसकी बहन को करीब 2 से 3 वर्ष पहले से नशे की दवाएं दे रहा है। उसे शक है कि उसकी बहन का उसके पति ने गर्भपात भी करवाया है। आज रात जब मैंने अपनी बहन को गुमसुम देखा और उसके थप्पड़ मारा तो उसने सारी बात बताई। महिला ने कहा कि जब रात को वह सो जाती थी तो उसके बाद उसका पति उसकी बहन के साथ बलात्कार करता था।

पुलिस चौकी पहुंच पीड़िता की बहन से मिलने आए आरोपी के भाई को थप्पड़ मारते लोग।

पुलिस चौकी पहुंच पीड़िता की बहन से मिलने आए आरोपी के भाई को थप्पड़ मारते लोग।

9वीं कक्षा में पढ़ती है छात्रा

गुरुवार रात उसने अचानक कमरे में देखा उसकी बहन ने उलटा पजामा डाला हुआ था और उससे चला भी नहीं जा रहा था। जबकि उसका पति नग्न हालत में था। उसकी बहन 9वीं कक्षा की छात्रा है। अब पुलिस चौकी के बाहर उसके पति का भाई उन्हें धमकाने आया है।

कैलाश पुलिस चौकी इंचार्ज भजन लाल जानकारी देते हुए।

कैलाश पुलिस चौकी इंचार्ज भजन लाल जानकारी देते हुए।

उधर, पुलिस चौकी कैलाश नगर के इंचार्ज भजन लाल ने कहा कि शिकायत उनके पास आई है। जिस व्यक्ति पर आरोप है उसे वेरिफाई की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *