मुख्य बातें

बेलसंड में बिहार गठबंधन की सभा: नहीं पहुंचे तेज प्रताप यादव, गरीब जनता पार्टी के प्रत्याशी बोले- स्वस्थ्य न होने की वजह से हुए अनुपस्थित – Sheohar News

बेलसंड में बिहार गठबंधन की सभा:  नहीं पहुंचे तेज प्रताप यादव, गरीब जनता पार्टी के प्रत्याशी बोले- स्वस्थ्य न होने की वजह से हुए अनुपस्थित – Sheohar News

शिवहर में बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के तरियानी में रविवार को एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को आना था। लेकिन अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे मठमसौली हाई स्कूल में आयोजित सभा में नहीं पहुंच सके।

.

सभा में बिहार गठबंधन समर्थित गरीब जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास कृष्ण उर्फ कवि जी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने तेज प्रताप यादव की अनुपस्थिति के लिए जनता से क्षमा मांगी। कवि जी ने कहा कि तेज प्रताप स्वस्थ होने के बाद जल्द ही तरियानी आएंगे।

गरीब जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि जी ने सभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर वृद्धा और विकलांग पेंशन को बढ़ाकर 2500 रुपए किया जाएगा। प्रत्येक जिले में चीनी मिल खोली जाएगी। साथ ही गरीब लोगों को सभी सरकारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *