मुख्य बातें

कोडरमा में नए मकान से चोरी: सुबह 5 बजे बालकनी से घुसा चोर, जेवरात और 35 हजार रुपए ले उड़ा – koderma News

कोडरमा में नए मकान से चोरी:  सुबह 5 बजे बालकनी से घुसा चोर, जेवरात और 35 हजार रुपए ले उड़ा – koderma News

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में शिव शक्ति नगर स्थित एक नवनिर्मित मकान से चोरी की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया।

.

गृहस्वामी राजेश कुमार की पत्नी रीना कुमारी ने बताया कि वे परिवार के साथ बगल के मकान में किराए पर रहते हैं। नए मकान का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मंगलवार सुबह उन्हें बक्से के गिरने की आवाज सुनाई दी।

कमरे में पहुंचने पर बक्सा खुला मिला और सामान बिखरा हुआ था

जब वे मकान की तरफ भागे, तो एक युवक को भागते देखा। कमरे में पहुंचने पर बक्सा खुला मिला और सामान बिखरा हुआ था। चोर सोने की चेन, चांदी की पायल और मजदूरों के लिए रखे 35 हजार रुपए ले गया।

रीना का कहना है कि चोर बगल के मकान से होकर बालकनी के रास्ते घर में घुसा होगा। मोहल्ले के प्रदीप भुइयां ने बताया कि उन्होंने भागते हुए युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *