मुख्य बातें

हरियाणा में महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे ₹2100: 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना का एप लॉन्च होगा, एक फोन से 25 रजिस्ट्रेशन होंगे – Haryana News

हरियाणा में महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे ₹2100:  25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना का एप लॉन्च होगा, एक फोन से 25 रजिस्ट्रेशन होंगे – Haryana News


हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपए मिलेंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्री, केंद्रीय मंत्री इस एप को लॉन्च करेंगे।

.

उन्होंने बताया कि 1 फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वो एक ही फोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। इसके लिए उन्हें CSR सेंटर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।

कृष्ण बेदी ने बताया कि इस योजना पर 4 हजार 62 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा। जो महिलाएं 15 सालों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

25 सितंबर से शुरू होगा ट्रायल कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना का ट्रायल 25 सितंबर से शुरू होने वाला है। मेरे विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है। आज बहनें आत्मनिर्भर नहीं हैं। पैसों के लिए परिवार के पुरुष सदस्यों को देखना पड़ता था। इसलिए सरकार ने ये योजना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। सरकार और भी योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं अपना बिजनेस करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *