मुख्य बातें

कुपोषण के खिलाफ जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रभात फेरी: शिवहर में तेज बारिश के बीच भी जारी रही, सड़कों पर पोषण सेनानी उमड़े – Sheohar News

कुपोषण के खिलाफ जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रभात फेरी:  शिवहर में तेज बारिश के बीच भी जारी रही, सड़कों पर पोषण सेनानी उमड़े – Sheohar News

शिवहर में कुपोषण जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए आज जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला पदाधिकारी के विशेष निदेश पर किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को पोषण संबंधी जानकारी देना और उन्हें जागरूक करना था।

.

सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद जिला मुख्यालय की सड़कों पर पोषण सेनानी उमड़े। आंगनबाड़ी सेविकाएं, जीविका दीदी और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। सड़क पर गूंजते नारों ने वातावरण को जोश और जागरूकता से भर दिया।

हैंड वॉश के 5 चरण अपनाने का आग्रह

रैली का नेतृत्व सांख्यिकी पदाधिकारी आमिर हुसैन ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वास्थ्यकर जीवन के लिए हैंड वॉश के 5 चरण अपनाने का आग्रह किया। इस दौरान जिला समन्वयक अवनीश पांडेय ने कुपोषण की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि कुपोषण केवल बच्चों और महिलाओं की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के स्वास्थ्य और विकास पर गहरा असर डालता है। उन्होंने इसके प्रकार, कारण, उपचार और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला।

महिला पर्यवेक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी

इस प्रभात फेरी में महिला पर्यवेक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी देखने लायक रही। साथ ही सभी प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक तथा सदर क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं भी शामिल रहीं। प्रशासन और महिला कार्यकर्ताओं की साझी पहल ने यह साबित किया कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई सामूहिक प्रयास से ही जीती जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *