लुधियाना में आज बुधवार को एक बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वारदात जगराओं शहर के पास अखाड़ा गांव की है। लोगों ने युवक को काउंके कलां पुलिस क
.
घटना उस समय हुई जब स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार युवक ने रोक लिया। अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवक को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह छेड़छाड़ का मामला नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी युवक मानसिक रोगी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, जब छात्रा जा रही थी, तब युवक की बाइक की चेन फंस गई थी। इस कारण छात्रा को गलतफहमी हुई कि युवक उसे छेड़ रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है और मामले की जांच कर रही है।
