मुख्य बातें

पुरनहिया में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम शुरू: पूर्व जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, 10 केंद्रों पर 2 अक्टूबर तक चलेगा – Sheohar News

पुरनहिया में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम शुरू:  पूर्व जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, 10 केंद्रों पर 2 अक्टूबर तक चलेगा – Sheohar News

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए।

शिवहर के पुरनहिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पुरनहिया में भारत सरकार द्वारा संचालित ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। भू-दाता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कुमार सिंह और प्रभारी चिकित्सा पदाध

.

यह कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरनहिया के अंतर्गत कुल 10 स्वास्थ्य संस्थानों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के तहत निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह, रक्तचाप और यक्ष्मा की जांच की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, नियमित टीकाकरण, एनीमिया की जांच और 9 से 14 वर्ष की किशोरियों के लिए गर्भाशय कैंसर (एचपीवी) का टीकाकरण भी उपलब्ध होगा। आमजन अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पर जाकर इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदौरी, बराही मोहन, बैरिया बसंत जगजीवन, बखार चंडीह बदौल बाज, चिरैया, हाथसार आशापुर और दोस्ती मोहम्मदपुर भी शामिल हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक ठाकुर विवेक सिंह, लेखा प्रबंधक राजीव कुमार चौबे, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक मीनाक्षी कुमारी, वीबीडीएस श्री सचिन कुमार, पीएमडब्ल्यू श्री नागेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *