मुख्य बातें

हिमाचल CM दिल्ली से लंदन रवाना: परिवार के साथ गए; बेटी की एडमिशन कराने के बाद एक सप्ताह बाद लौटेंगे – Shimla News

हिमाचल CM दिल्ली से लंदन रवाना:  परिवार के साथ गए; बेटी की एडमिशन कराने के बाद एक सप्ताह बाद लौटेंगे – Shimla News


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (गुरुवार को) दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम, अगले एक सप्ताह तक शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह, अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर लंदन गए हैं।

.

सूत्रों के अनुसार, सीएम अपनी बड़ी बेटी कामना की एडमिशन के लिए लंदन गए हैं। उनके साथ विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर और दोनों बेटी भी लंदन गई हैं।

सीएम सुक्खू अब बेटी की एडमिशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद ही वापस लौटेंगे।

सीएम सुक्खू अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ। (फाइल फोटो)

कल सीएम से नहीं मिल पाएंगे लोग

मुख्यमंत्री सुक्खू हर शुक्रवार को जनता से मिलते हैं। ऐसे में अगले कल लोग मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम 25 व 26 सितंबर तक वापस लौटेंगे।

सीएम सुक्खू बीते कल ही शिमला से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने उच्च अधिकारियों और सभी जिलों के डीसी-एसपी की मीटिंग ली। इसमें उन्हें आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वासन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीएम के लौटने के बाद ही होंगे बड़े फैसले

जाहिर है कि अब प्रदेश में अब बड़े फैसले मुख्यमंत्री के लौटने के बाद ही होंगे। बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नई तैनाती के लिए सीएम का इंतजार करना होगा। चर्चा थी कि सरकार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन चेयरमैन और हिमाचल पुलिस के नए मुखिया के जल्द आदेश कर सकती है। मगर, अब इसके लिए सीएम के लौटने का इंतजार करना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *