मुख्य बातें

NH पर ट्रक से वसूली करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल: पलामू एसपी ने जांच के बाद ASI को किया निलंबित, बदले जाएंगे थाना के सभी जवान – Palamu News

NH पर ट्रक से वसूली करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:  पलामू एसपी ने जांच के बाद ASI को किया निलंबित, बदले जाएंगे थाना के सभी जवान – Palamu News

पलामू जिले के नावाबाजार थाना के सहायक अवर निरीक्षक (ASI) राजेश बैठा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर एक ट्रक चालक से अवैध वसूली का आरोप है, जिसका वीडियो बुधवार रात एसपी रीष्मा रमेशन को मिला था। एसपी को व्हाट्सएप के माध्यम से यह संदिग्ध वीडियो फुटेज प

.

जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि वीडियो में सहायक अवर निरीक्षक राजेश बैठा, जो गश्ती पदाधिकारी थे, एक ट्रक चालक से अवैध धनराशि लेते हुए दिख रहे हैं। इस आचरण को संदिग्ध, मनमाना और अनुशासनहीन माना गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने राजेश बैठा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इसके साथ ही, पलामू के सार्जेंट मेजर को निर्देश दिया गया है कि नावाबाजार थाना में पहले से तैनात सभी सशस्त्र बलों को पुलिस केंद्र में वापस बुलाकर उनके स्थान पर नए बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। एसपी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पलामू पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7070452955 पर साझा करें। शिकायत की जांच वरीय अधिकारियों द्वारा की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *