मुख्य बातें

ललितपुर में कार पलटी, चंदेरी के दो लोगों की मौत: तीन गंभीर घायल, एक झांसी रेफर; ललितपुर से लौटते समय हादसा – Ashoknagar News

ललितपुर में कार पलटी, चंदेरी के दो लोगों की मौत:  तीन गंभीर घायल, एक झांसी रेफर; ललितपुर से लौटते समय हादसा – Ashoknagar News

अशोकनगर जिले के चंदेरी के पांच लोग गुरुवार रात ललितपुर से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार सिलगन फाटक के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना रात करीब

.

चंदेरी के रहने वाले 2 युवकों की मौत हादसे में चंदेरी के रहने वाले राहुल याग्निक (40) और निखिल पस्तोर (45) की मौत हो गई। वहीं दिव्यांश गुप्ता (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक होने पर ललितपुर से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।कार में सवार अन्य दो लोग प्रिंस जैन (30) और निकित चौबे (25) भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल ललितपुर में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि सभी लोग ललितपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर चंदेरी लौट रहे थे। इसी दौरान सिलगन गांव के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे की तेज आवाज से आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *