मुख्य बातें

अमृतसर में अमेरिका से संचालित तस्कर से 5KG हेरोइन बरामद: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगाई, विदेश से मिलता था सप्लाई का टारगेट – Amritsar News

अमृतसर में अमेरिका से संचालित तस्कर से 5KG हेरोइन बरामद:  पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगाई, विदेश से मिलता था सप्लाई का टारगेट – Amritsar News

पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमेरिका से संचालित तस्कर से 5KG हेरोइन बरामद की।

अमृतसर में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आज यानी शनिवार को एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पवनदीप सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5.032 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी पवनदीप सिंह अमृतसर के बहिड़वाल का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि वह अमेरिका में बैठे हरपाल सिंह के निर्देश पर काम कर रहा था। हरपाल सिंह अमृतसर के गांव कोहाला का निवासी है। वह पाकिस्तान के नशा तस्करों से सीधा संपर्क रखता है।

पाक से नशीले पदार्थ और हथियार मांगता- पुलिस हरपाल सिंह दो साल पहले अमेरिका गया था। उसका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। विदेश जाने के बाद ही वह नशा तस्करी में शामिल हुआ। वह ड्रोन के जरिए सीमा पार से नशीले पदार्थ और हथियार भारत भिजवाता था।

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को सूचना मिली थी कि गांव धनोए कलां के पास भारत-पाकिस्तान सीमा से नशे की खेप आने वाली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पवनदीप को गांव बहिड़वाल के पास से गिरफ्तार किया। वह नशीले पदार्थ को किसी और को सौंपने जा रहा था।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर की गई। उन्होंने पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त राज्य बनाने का अभियान चला रखा है। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *