मुख्य बातें

एक घर में बधाई लेने पहुंचे किन्नरों के गुट भिड़े: हिसार में कैमरी रोड पर हंगामा किया, गाड़ियों के शीशे तोड़े, 2 किन्नर घायल – Hisar News

एक घर में बधाई लेने पहुंचे किन्नरों के गुट भिड़े:  हिसार में कैमरी रोड पर हंगामा किया, गाड़ियों के शीशे तोड़े, 2 किन्नर घायल – Hisar News


हिसार के कैमरी रोड पर दो किन्नरों के गुट के हंगामे के बाद मौके पर उमड़ी भीड़।

हिसार के कैमरी रोड पर एक ही समय में एक ही घर में बधाई लेने पहुंचे दो किन्नरों के गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ इसमें 2 किन्नरों को चोटें लगी हैं जिनको नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

.

बताया जा रहा है एरिया के विवाद को लेकर दो किन्नरों के बीच विवाद हुआ है। इस विवाद में एक गुट ने दूसरे किन्नर के गुट पर हमला कर दिया। करीब 20-25 लोगों स्वीटी और रेनु मान की किन्नरों पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

हमले में स्वीटी और रेनू नाम के दो किन्नर घायल हो गए हैं। दोनों को नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती कराया गया है। घटना में 4-5 गाड़ियों में आए हमलावरों में कुछ किन्नर भी शामिल थे। हंगामे की सूचना मिलने के बाद आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

कैमरी रोड पर हिसार बैकरी के सामने हंगामा करते किन्नर।

दो किन्नरों को घेरकर मारा

मौके पर हंगामा कर रहे किन्नरों ने बताया कि 4 से 5 गाड़ियों में आए हमलावरों ने स्वीटी और रेनू को घेरकर लाठी-डंडों से हमला किया। उनकी इनोवा कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल किन्नरों ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचे किन्नरों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया।

डायल 112 और आजाद नगर थाना एसएचओ दलबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किन्नरों को शांत करने का प्रयास किया। किन्नरों का आरोप है कि एरिया विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के किन्नरों ने हमला करवाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हमले के बाद किन्नर आजाद नगर थाने पहुंचे हैं।

हंगामे के बाद लगे रोड जाम को खुलवाती पुलिस।

हंगामे के बाद लगे रोड जाम को खुलवाती पुलिस।

फिल्मी स्टाइल में आए हमलावर

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 4-5 गाड़ियों में 20 से 25 युवक मौके पर पहुंचे जिनमें कुछ किन्नर भी शामिल थे। उन्होंने आते ही सड़क पर बधाई मांग रहे रेनू और स्वीटी किन्नर को घेर लिया और उन पर लाठी डंडों हमला किया। दोनों किन्नरों और पांव पर चोट आई हैं। उनकी इनोवा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

मौके पर मौजूद किन्नरों ने बताया कि एरिया को लेकर दूसरे पक्ष के किन्नरों ने हमला करवाया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

कैमरी रोड पर किन्नरों की गाड़ी के शीशे।

कैमरी रोड पर किन्नरों की गाड़ी के शीशे।

सड़क पर किया जमकर हंगामा

हमला करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। इसके बाद घायल किन्नरों ने अपने साथियों को फोन किया। मौके पर पहुंचे घायल किन्नरों के साथी किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डायल 112 और आजाद नगर थाना एसएचओ दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और किन्नरों को समझने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने करीब 1 घंटे तक जमकर हंगामा किया। इसके बाद किन्नर आजाद नगर थाना चले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *