मुख्य बातें

खंडवा में सूरत–छपरा एक्सप्रेस की पेंट्री कार में चढ़े DRM: आटा-आलू फिंकवाए, नल के पानी से पक रहा था खाना; पैक बोतल भी दूसरे ब्रांड की मिली – Khandwa News

खंडवा में सूरत–छपरा एक्सप्रेस की पेंट्री कार में चढ़े DRM:  आटा-आलू फिंकवाए, नल के पानी से पक रहा था खाना; पैक बोतल भी दूसरे ब्रांड की मिली – Khandwa News

भुसावल रेल मंडल के डीआरएम पुनित अग्रवाल शनिवार देर शाम खंडवा रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का जायजा लिया और प्लेटफॉर्म पर खड़ी सूरत-भागलपुर-छपरा एक्सप्रेस की पेंट्री कार में चढ़कर व्यवस्था की जांच की।

.

जांच के दौरान डीआरएम ने पाया कि पेंट्री कार में सफाई का अभाव था। खाना पकाने के लिए आरओ का पानी उपलब्ध नहीं था और बोतलबंद पानी भी रेल नीर का न होकर अन्य ब्रांड का था, जिसे यात्रियों को महंगे दामों पर बेचा जा रहा था। इसके अलावा, पेंट्री कार में कर्मचारी कपड़े सुखाते मिले। वहीं, आटा और उबले आलू भी खराब स्थिति में पाए गए, जिन्हें तुरंत बाहर फिंकवाया गया।

कर्मचारियों के सफाई वाले जवाबों पर भड़के डीआरएम कर्मचारियों ने सफाई दी कि आरओ की केन रखी हुई हैं और आलू ताजे हैं, जो बुरहानपुर स्टेशन के बाद छिले गए थे। वहीं, बोतलबंद पानी के बारे में कहा गया कि उन्हें रेल नीर नहीं मिला, इसलिए दूसरे ब्रांड का पानी खरीदा।इस पर डीआरएम ने सख्त रुख अपनाते हुए पूछा कि क्या सूरत जैसे बड़े स्टेशन पर भी रेल नीर उपलब्ध नहीं था? पेंट्री मैनेजर ने हां में जवाब दिया, जिस पर डीआरएम ने कहा- “हम इसकी जांच करवाएंगे।”

यात्रियों की सुविधा पर सख्त निर्देश निरीक्षण के बाद डीआरएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंट्री कार में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों से अधिक वसूली और घटिया खाना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्टेशन और ट्रैक का भी निरीक्षण स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म का जायजा लेने के बाद डीआरएम का दल नर्मदा रेस्ट हाउस पहुंचा। यहां से वे वाहनों में सवार होकर ट्रैक का निरीक्षण करने रवाना हुए। दैनिक भास्कर से बातचीत में डीआरएम पुनित अग्रवाल ने कहा- “स्वच्छता पखवाड़े के तहत डिवीजन के स्टेशनों का जायजा लिया जा रहा है। जहां एक्शन लेने की स्थिति होगी, वहां कार्रवाई की जाएगी। बाकी मामलों में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *