देश के हर जिले में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के दौरान आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा हमारा लक्ष्य जन्म के समय मां और बच्चे की मृत्यु दर शून्य करना है। इसके लिए प्रयास शुर
.
ऐसे में प्रसव के दौरान किसी माता की मौत हम सभी के लिए दुख की बात होती है। राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु की दर 365 थी जो वर्तमान में घटकर 141 हो चुकी है। इसी तरह से राज्य गठन के समय शिशु मृत्यु दर 79 थी जो अब 38 हो चुकी है। इस मौके पर आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से न केवल माताओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है।
