भिवानी की लोहारू नगरपालिका के उपप्रधान के चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। SDM मनोज दलाल ने चुनावी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन दाखिल करने का समय दोपहर 12 बजे से साढ़े 12 तक का रखा गया है।
.
इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसी दिन उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
एक ही दिन में पूरा होगा चुनावी कार्यक्रम
एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि दोपहर के समय नामांकन दाखिल करने के बाद 12:30 से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार दोपहर 1 बजे से 1:15 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
मतदान दोपहर 1:15 से 1:45 बजे तक कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया पर अधिकारियों की निगरानी रहेगी। यह चुनाव स्थानीय निकायों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक है।
