मुख्य बातें

मालगाड़ी का 2 डिब्बा पलटा, 4 पटरी से उतरा: अनूपपुर में स्टेशन से 100 मीटर दूर हादसा; कोयला लोडिंग के लिए जा रही थी ट्रेन – Anuppur News

मालगाड़ी का 2 डिब्बा पलटा, 4 पटरी से उतरा:  अनूपपुर में स्टेशन से 100 मीटर दूर हादसा; कोयला लोडिंग के लिए जा रही थी ट्रेन – Anuppur News

रेलवे विभाग की टीम सुधार कार्य कर रही है।

अनूपपुर जिले के कोतमा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार देर रात स्टेशन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए। इसके साथ ही चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए।

.

घटना के समय मालगाड़ी कोयला लोडिंग के लिए गोविंदा सीडिंग की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे विभाग की टीम पटरी पर डिब्बों को वापस चढ़ाने और रेल यातायात को सुचारू करने में जुट गई है।

रेल प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे विभाग की टीम की ओर से सुधार कार्य किया जा रहा है ताकि ट्रेनों का आवाजाही जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *